Ticker

5/recent/ticker-posts

Jio, Airtel और Vi का बंपर धमाका, 50 रुपये से कम में मिलेगा डाटा, फ्री कॉलिंग और इतने सारे Benefits

 रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया कुछ ऐसे रिचार्ज प्लान्स दे रहे हैं जिनकी कीमत 50 रुपये से भी कम है लेकिन उस हिसाब से बेनेफिट्स काफी ज्यादा हैं. आइए इन प्लान्स के बारे में जानते हैं.



नई दिल्ली. ज्यादा बेनेफिट्स वाले सस्ते प्रीपेड प्लान्स तो सभी को अच्छे लगते हैं. हमारी कोशिश यही रहती है कि हमारी टेलीकॉम कंपनी से हें एक ऐसा रिचार्ज पैक मिल जाए जिसका शुल्क भी बहुत न हो और बेनेफिट्स में भी किसी प्रकार की कोई कमी न आए. हम आपके लिए कुछ ऐसे प्लान्स लेकर आए हैं जो आपको 50 रुपये से कम में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ कई सारे बेनेफिट्स दे रहे हैं. 

जियो के 50 रुपये से कम वाले प्लान 

जियो के कई ऐसे प्लान्स हैं जिनकी कीमत 50 रुपये से कम है और बेनेफिट्स उस मुकाबले, कहीं ज्यादा है. 

टॉप-अप रिचार्ज प्लान: अगर जियो का 10 रुपये वाला टॉप-अप कराते हैं तो आपको 7.47 रुपये का टॉकटाइम मिलता है, 20 रुपये के टॉप-अप में 14.95 रुपये का टॉकटाइम मिलता है, 50 रुपये में 39.37 रुपये का टॉकटाइम मिलता है और 100 रुपये में आपको 81,75 रुपये का टॉकटाइम मिल जाएगा. 

11 रुपये वाला प्लान: एक 4G डाटा प्लान, 11 रुपये के इस रिचार्ज प्लान में आपको 1GB डाटा मिलेगा और इसकी वैधता आपके मौजूदा प्लान की वैधता के बराबर होगी. 

21 रुपये वाला प्लान: इस प्लान में यूजर्स को कुल 2GB डाटा दिया जाएगा और इसकी वैधता आपके फोन के मूल प्लान की वैधता के बराबर होगी. 

22 रुपये वाला प्लान: इस प्लान में 22 रुपये के बदले में आपको 2GB डाटा मिलेगा और इसकी वैधता 28 दिन की होगी. 

एयरटेल के 50 रुपये से कम वाले प्लान 

एयरटेल भी अपने ग्राहकों को चार ऐसे प्रीपेड प्लान ऑफर करता है जिनकी कीमत 10 रुपये से शुरू होती है और 48 रुपये तक जाती है. 

10 रुपये वाला रिचार्ज प्लान: 10 रुपये के प्लान में आपको अनलिमिटेड समय के लिए 7.47 रुपये का टॉकटाइम मिलता है. 

19 रुपये का रिचार्ज प्लान: इस प्लान में 19 रुपये में आपको दो दिनों के लिए 200MB डाटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है. अगर आपका डाटा समय से पहले खत्म हो जाता है तो आपको 50p/MB के हिसाब से शुल्क देना पड़ता है. 

20 रुपये वाला रिचार्ज प्लान: 20 रुपये में एयरटेल आपको 14.95 रुपये का टॉकटाइम देता है और इसकी वैधता अनलिमिटेड है. 

48 रुपये वाला रिचार्ज प्लान: 50 रुपये के नीचे वाले प्लान में यह एयरटेल का सबसे महंगा प्लान है जिसमें आपको 3GB डाटा मिलता है और इसकी वैधता आपके मूल प्लान की वैधता जितनी होती है. 

वी के 50 रुपये से कम वाले प्लान 

एयरटेल और रिलायंस जियो की तरह वोडाफोन आइडिया भी कुछ ऐसे रिचार्ज प्लानस की सुविधा देता है जिनकी कीमत 50 रुपये से कम है. 

16 रुपये वाला प्लान: 16 रुपये में वी अपने ग्राहकों को एक दिन के लिए 1GB डाटा की सुविधा देता है. 

20 रुपये वाला प्लान: अनलिमिटेड वैधता वाले इस प्लान में आपको 14.95 रुपये का टॉकटाइम मिलता है. 

30 रुपये वाला प्लान: 30 रुपये वाले इस प्लान की भी वैधता अनलिमिटेड है और इसमें आपको 22.42 रुपये का टॉकटाइम मिलेगा. 

48 रुपये वाला प्लान: वी का 48 रुपये वाला प्लान आपको 28 दिनों के लिए कुल 3GB डाटा की सुविधा देता है. 

49 रुपये वाला प्लान: यह इस सूची का लास्ट प्लान है, इसमें आपको 49 रुपये में 14 दिनों के लिए 100MB डाटा और 38 रुपये का टॉकटाइम मिलता है. अगर आप इसे वी के एप से रिचार्ज करते हैं तो आपको 100MB की जगह 200MB डाटा मिलेगा. 

इस तरह आप देख सकते हैं कि वी, एयरटेल और रिलायंस जियो, देश की तीनों प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां 50 रुपये से कम में कितने सारे प्लानस ऑफर करती हैं. आप भी तुरंत अपने नेटवरोक ऑपरेटर से बात करें और अपने लिए एक प्लान पसंद करें.


Post a Comment

0 Comments